नवोदय विद्यालय में उप जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): रामपुर। शाहबाद तहसील के गांव किरा में स्थित नवोदय विद्यालय में आज शनिवार को प्रातः 7 बजे उप जिलाधिकारी श्री अरुण मणि त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने विद्यालय मे साफ-सफाई एवं विद्यालय के भोजनालय में जाकर भोजन व्यवस्था पर नजर डाली। साथ ही उपजिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों के आवासीय कमरों में जाकर विस्तार एवं चारपाइयों की साफ-सफाई पर को भी देखा।
उप जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से भी पूछताछ की। साथ ही उन्होंने विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों एवं व्यवस्थापक से कहा एवं चेतावनी दी कि यदि हमारे पास विद्यालय के बारे में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत आती है तो इसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।