भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान का शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान का शुभारंभ

Friday, July 15, 2022 | July 15, 2022 Last Updated 2022-07-15T15:32:49Z
    Share
भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान का शुभारंभ

मिलक    जनपद रामपुर ब्लॉक मिलक के अंतर्गत भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अहमद कादरी तथा संगठन के जिला सचिव राम बहादुर यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा संचालित अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का एक तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम जालिफ नगला मजरा नयागांव से किया गया।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के आज दूसरे दिन संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्राम के अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया


संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि हमारे देश की बेटी हमारी धरोहर भी है और हमारा गौरव भी इसलिए धरोहर को बचाना और गौरव को शिखर तक पहुंचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे भारतीय किसान यूनियन नगर मिलक के नगर अध्यक्ष शब्बन मियां आज़र, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद हसनैन, सिराज अहमद उस्मानी ब्लॉक प्रभारी,

संजू खान ब्लॉक उपाध्यक्ष, वसीम खान ब्लॉक सचिव, रईस अहमद अंसारी, हबीब अहमद, श्रीमती रुखसाना, मोहम्मद आकिल, अनीस अहमद अल्वी, गुड्डू अल्वी, मोहम्मद आरिफ मंसूरी, संजीव रस्तोगी, आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close