सावन माह में हजारो श्याम भक्त मनौना धाम निशान यात्रा लेकर आरती मे सम्मलित होकर कर रहे है दर्शन बाबा के दर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सावन माह में हजारो श्याम भक्त मनौना धाम निशान यात्रा लेकर आरती मे सम्मलित होकर कर रहे है दर्शन बाबा के दर्शन

Sunday, July 31, 2022 | July 31, 2022 Last Updated 2022-08-01T01:31:16Z
    Share
सावन माह में हजारो श्याम भक्त मनौना धाम निशान यात्रा लेकर आरती मे सम्मलित होकर कर रहे है दर्शन बाबा के दर्शन 
 

मनौना धाम पर उत्तराखण्ड नानकमता दिल्ली लखनऊ विलारी के श्याम भक्तो ने बाबा के दरवार मे लगायी हाजिर 


बगरैन - देश-विदेश में लाखों भक्तों की असीम आस्था के पुंज श्याम बाबा कई नामों से पूजे जाते हैं. वे शीश के दानी हैं और लखदातार भी. वे खाटू नरेश हैं
और नीले घोड़े के सवार भी. वे मोर्विनंदन हैं और हारे का सहारा भी. वे बर्बरीक भी हैं और खाटू श्याम सरकार भी. कलियुग में श्रीकृष्ण के अवतार के रूप में पूजित खाटू श्याम का भव्य मंदिर मनौना धाम ( वरेली ) मे जो कि इतिहास के अनुसार बाबा खाटू श्याम की जन्मस्थली है ,

का भब्य निर्माण कार्य चल रहा है जिसका शिलान्यास 7 अक्टूबर 2020 को किया गया , जो 2023 तक बनकर तैयार हो जायेगा , मंदिर निर्माण मे लगभग 4 करोड रुपये अनुमानित की लागत आयेगी , जो सभी श्याम प्रेमीयो के सहयोग से निर्माण कार्य चल रहा है ,

अस्थाईं खाटू श्याम जी मंदिर पर बिराजमान खाटू श्याम बाबा की आरती मे सुवह 7 बजे तथा शाम 6:30 बजे प्रतिदिन सावन माह के पवित्र महीने मे हजारो लोगो आरती मे सम्मलित हो रहे है

 सोमवार को भारी संख्या मे भक्त सुवह तथा शाम की आरती के अलावा दिन भर भक्तो ने बाबा श्याम के दर्शन किये, तथा उत्तराखण्ड नानकमता दिल्ली लखनऊ विलारी से आये श्याम भक्तो ने बाबा के दरवार मे हाजिरी लगाकर दर्शन किये एवम हर रोजा भक्त अपनी अर्ज़ी बाबा के दरवार मे लगा रहे भक्तो की अर्ज़ी बाबा पूर्ण कर रहे है


भक्तो की आस्था श्याम भक्तो की परेशानियो पर भारी पड रही मुख्य मार्ग से कच्चा रास्ता बर्षा के बाद पैदल चलना मुश्किल तथा मंदिर परिसर मे लगा विधुत ट्रान्सफार्मर तथा झुलली विधुत लाइन बहुत बडी समस्या है ,

जिसे प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया , लेकिन अभी कोई हल नही निकला है , श्याम प्रेमियो ने आंवला विसौली रोड से मंदिर तक कच्चे रास्ते को पक्का कराने तथा परिसर से विधुत लाइन हटाने की प्रशासन से अपील की है I
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close