हत्यारों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हत्यारों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Thursday, July 14, 2022 | July 14, 2022 Last Updated 2022-07-14T14:43:54Z
    Share
हत्यारों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

थाना जलेसर पुलिस द्वारा हत्या की घटना में नामजद 03 अभियुक्तों द्वारा मा0 न्यायालय में आत्मसमर्पण कर मा0 न्यायालय से पीसीआर लेकर अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा मय खोखा कारतूस 12 बोर व 01 फरसा किया बरामद।

           जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में चलाए जा रहे

अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 211/2022 धारा 147, 148, 149, 336, 302, 307, 504, 506 भादंवि में केशव प्रसाद उर्फ मोनू पुत्र गणेशपाल सिंह निवासी ग्राम पुन्हैरा थाना जलेसर जिला एटा आदि नौ नफर अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 27.06.2022 जुगेंद्र पाल सिंह पुत्र शंकरपाल सिंह को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर व फरसे से हमला कर दिया था

जिसमें जुगेन्द्र पाल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। जिसमें नामित अभियुक्तों में से 5 अभियुक्तों द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।

आज दिनांक 13.07.22 को पीसीआर पर लाये अभियुक्तों की निशानदेही पर बम्बा की पटरी में पतेल नगला मितन से एक फरसा व एक तमंचा मय एक खोखा कारतूस 12 बोर बरामद कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
             
अभियुक्तगण का नाम पता-
1.केशव प्रसाद सिंह उर्फ मोनू पुत्र गणेशपाल सिंह निवासी ग्राम पुन्हैरा थाना जलेसर एटा
2. होती उर्फ अखण्ड प्रताप सिंह पुत्र गणेशपाल सिंह निवासी ग्राम पुन्हैरा थाना जलेसर एटा
3. जमलू उर्फ जमालुद्दीन पुत्र वशीर खाँ निवासी ग्राम पुन्हैरा थाना जलेसर जिला एटा।

बरामदगी का विवरण-
1. एक अवैध तमंचा 12 बोर एक खोखा कारतूस (घटना में प्रयुक्त)
2. एक फरसा (घटना में प्रयुक्त)

पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री गजराज सिंह
2. निरीक्षक अपराध श्री जगदीश प्रसाद
3. वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री सुरेन्द्र बाबू दोहरे
4. का0 ओमवीर सिंह 
5. का0 देवेन्द्र सिंह
6. का0 सुमित कुमार
7. का0 परमवीर सिंह
8. का0 मोहित कुमार

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close