"विश्व जनसंख्या दिवस" पर डी .पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में स्लोगन लेखन
सहसवान 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस पर डी. पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में "आजादी का अमृत महोत्सव" व "मिशन शक्ति "
व एन एस एस के संयुक्त तत्वावधान में आनलाइन स्लोगन लेखन आयोजित किया गया।
प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी व चीफ प्रॉक्टर डॉ मुकेश राघव ने जनसंख्या नियंत्रण को देश की उन्नति के लिए आवश्यक बताया।
श्री दिव्यांश सक्सेना के निर्देशन में छात्रा इला सक्सेना ने स्लोगन लिखे _" हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई, छोटे परिवार में सबकी भलाई।"
छात्र इमरत अली ने स्लोगन द्वारा जाग्रत किया।
उन्जिला( बी. एस .सी)ने भी स्लोगन लिखे।
प्रवक्ता वर्ग में ज्ञानेंद्र कश्यप, वैभव तोमर, विनोद यादव, भूपेंद्र माहेश्वरी, डॉ नीलोफर, नितिन माहेश्वरी आदि रहे।