उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सहसवान की एक बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर संपन्न हुई।
सहसवान ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई मैं शिक्षकों ने बैठक कर शिक्षको की समस्याओं पर चर्चा की गई एवं समस्याओं के समय बद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया।
मीटिंग में नरेंद्र सिंह पूर्व मंत्री ने प्राथमिक शिक्षक संघ में अपनी आस्था व्यक्त की एवं पूर्व में वायरल फोटो जो किसी अन्य संगठन की सदस्यता से जोड़ने का खंडन किया।
बैठक में कुछ अन्य सदस्यों ने भी प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सहसवान में अपनी आस्था प्रकट की। बैठक में अशोक यादव,नरेंद्र सिंह,
राजेंद्र गुलाटी,अजय पाल सिंह,सादिक अली,समीउद्दीन,मुकदितर अली, सुभाष मुखर्जी,जितेंद्र कुमार आदि शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए।