तहसील मिलक में किसानों का शोषण होने से बचाया जाए : शंखधार
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने जिलाधिकारी रामपुर और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर तहसील मिलक में किसानों का शोषण होने से बचाए जाने हेतु अनुरोध किया है।
जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि तहसील परिषर मिलक में कुछ लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों ने अपने पास व्यक्तिगत तौर पर तथा विभिन्न कार्यालयों जैसे कि न्यायालय उपजिलाधिकारी,
न्यायालय तहसीलदार, पूर्ति विभाग तथा अन्य कार्यालयों में किसानों से अवैध वसूली करने हेतु निज़ी ख़र्चे पर प्राइवेट कर्मचारी तैनात कर लिए गए हैं।
जिनके द्वारा ही किसानों से अधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली की जाती है इनका काम सिर्फ़ और सिर्फ़ अधिकारियों के नाम पर किसानों से अवैध बसूली कर अपने जिम्मेदारों तक रुपयों को पहुँचाना है।
अगर कोई भी किसान इनकी इस बात का विरोध कर दे तो फ़िर यह लोग उससे झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं क्योंकि इन अवैध व्यक्तियों में अधिकांश नगर मिलक व नगर मिलक के निकट के गांवों से ही आते हैं इसलिए यह लोग तहसील मिलक में अपनी मनमानी करने पर उतारू हैं।
इन पर किसी का कोई अंकुश नहीं है। इसके सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी मिलक को दिनांक 22 जनवरी 2022 को एक पत्र, पत्रांक संख्या BKS/RPR/104/2022-23 द्वारा अवगत करा दिया गया था लेकिन कोई भी अंकुश इन अवैध कर्मचारियों पर नहीं लगाया गया है।
इसलिए इन अवैध कर्मचारियों के दिमाग और ख़राब हैं किसी भी किसान से सीधे मूंह तथा बिना रुपयों के बात नहीं करते हैं ऐसे लोगों से किसानों को निज़ात दिलाया जाना किसान हित में अति आवश्यक है। ऐसे व्यक्तियों की पहचान करके तहसील से बाहर किया जाए।