सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध न होने के कारण किसान परेशान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध न होने के कारण किसान परेशान

Saturday, July 30, 2022 | July 30, 2022 Last Updated 2022-07-30T09:34:08Z
    Share
सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध न होने के कारण किसान परेशान

रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24);मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि अधिकांश सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध नहीं है।

 जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इस समय धान व गन्ना की फ़सल में यूरिया की आवश्यकता होती है लेकिन सहकारिता विभाग किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने में सक्षम दिखाई नहीं दे रहा है। 

कई समितियों पर बिल्कुल भी यूरिया नहीं है जैसे कि श्यामपुर, रठौंडा, देवरी खुर्द, सिलई बड़ा गांव, लखीमपुर भीखा, परम, ककरोआ आदि समितियों पर कई दिनों से यूरिया नहीं है। 

किसान प्रति दिन चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण किसान परेशान हैं। तथा प्राइवेट दुकानदार किसानों को यूरिया देने के लिए कई पेस्टीसाइड साथ में खरीदने के लिए मज़बूर कर रहे हैं जिससे कि किसानों का खेती का बजट बिगड़ रहा है। 

लेकिन अधिकारी अपने कार्यालयों में एसी में बैठकर मौज़ में हैं वह किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

आज जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विभाग रामपुर गणेश गुप्ता से फ़ोन पर बात करके सभी सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने के लिए कहा है

जिसमें गणेश गुप्ता द्वारा बताया गया है कि ट्रांसपोर्ट की समस्या के चलते कुछ दिक्कत हो रही हैं जिसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। और जल्द ही किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध होगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close