एटा थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफ़लता, अलीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 10 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब व शऱाब बनाने के उपकरण सहित किया गिरफ्तार
एटा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत
थाना अलीगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.08.22 को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त गवेन्द्र सिंह पुत्र शान्ति स्वरुप निवासी मैहनी शौरा
थाना मारहरा जिला एटा को ग्राम टपुआ से 10 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है
तथा एक अभियुक्त रंजीत पुत्र गिरन्द सिंह निवासी टपुआ थाना अलीगंज जिला एटा मौके का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 267/2022 धारा 60/60(2)आवकारी अधि0 व 272 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं,
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*
1- गवेन्द्र सिंह पुत्र शान्ति स्वरुप निवासी मैहनी शौरा थाना मारहरा जिला एटा।
*फरार अभियुक्त का नाम व पताः-*
1-रंजीत पुत्र गिरन्द सिंह निवासी टपुआ थाना अलीगंज जिला एटा
*बरामदगी*
1.10 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-*
1-निरीक्षक(अपराध) प्रदीप सिहं
2-उ0नि0 अश्वनी कुमार
3-का0 सागर मलिक
4-का0 अनिल कुमार
5-का0 मनीष कुमार
6-म0का0 यौगिता सैनी