*एटा–थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता,लूट की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त लूटे गए 300 रूपये सहित गिरफ्तार*
एटा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत,
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुअसं0- 231/2022 धारा 392/411 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त सौरभ पुत्र रामकिशन निवासी पवास थाना कोतवाली देहात एटा को
मुखबिर की सूचना पर दीनबंधु कॉलेज के पास से लूटे गए 300 रूपये सहित गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
1. सौरभ पुत्र रामकिशन निवासी पवास थाना कोतवाली देहात एटा
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक जगदीशचन्द्र
2.उ0नि0 अभिलाख सिंह ( चौकी प्रभारी टीपीनगर)
3. कां0 विष्णु कुमार
4.कां0 मोहित कुमार