भाजपाईयों ने धूमधाम से मनाया 76 वें स्वतंत्रता दिवस का अमृत महोत्सव
शाहबाद। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रामपुर सांसद ने तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व सांसद समेत सेकड़ों लोगों ने राष्ट्रगान गाया। बाद में तिरंगा यात्रा रैली पूरे कस्बे में डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के साथ घूमी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामपुर सांसद घनश्याम सिंह लोधी शाहबाद के रामलीला मैदान पहुंचे।
सांसद के पहुंचने के बाद लोगों ने उनके बेज लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा रैली में मौजूद सेकड़ों लोगों ने सांसद के साथ राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के समापन के बाद संसद ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया।
यह रैली रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर बजरंग चौक, मुख्य बजार, कोतवाली, रामपुर, चंदौसी, बिलारी चौराहे से गुजरकर वापस रामलीला मैदान में तिरंगा रैली का समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा रैली के दौरान पूरे रास्ते भर लोगों ने पुष्पवर्षा की। जगह-जगह पर सांसद का स्वागत किया गया। रैली के दौरान भारत माता की जयकारों से फ़िज़ा गूंज उठी।
इस दौरान सांसद घनश्याम सिंह लोधी, ईओ शैलेंद्र सिंह, नगर पंचायत भावी प्रत्याशी अनुभव शर्मा, अमित दिवाकर, अन्नू रावत, आशीष गुप्ता, ऋषभ ठाकुर, मौनी पांडेय,नारायण हरि शर्मा,
अरविंद कश्यप, रंजीत दिवाकर, रोहित कुमार एडवोकेट, शोभित गुप्ता उर्फ सोनू, अर्जुन सिंह, सौरभ रस्तोगी, अनुज चौहान, प्रवीण जोशी, अनुज उपाध्याय, जोगेन्दर यादव, आयुष चौबे, वीरेश शर्मा, शोवेन्द्र चौहान, सचिन मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।