धमोरा से रठौडा जा रहे मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आकर एक कावड़िए की मौत दो घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

धमोरा से रठौडा जा रहे मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आकर एक कावड़िए की मौत दो घायल

Monday, August 1, 2022 | August 01, 2022 Last Updated 2022-08-01T11:01:34Z
    Share
धमोरा से रठौडा जा रहे मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आकर एक कावड़िए की मौत दो घायल

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): मिलक थाना क्षेत्र के गांव चिंतामन के पास हुए दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर ट्राली चालक ने कावड़ियों को रौंद दिया। ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आकर एक कांवड़िए की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए। 

घटना जनपद रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धमोरा से ऐतिहासिक शिव मंदिर स्थित रठौडा जा रहे मार्ग पर स्थित गांव चिंतामन के पास डाक कावड़ लेकर जा रहे कावड़ियों के जत्थे को पीछे से आ रही एक और कावड़ जत्थे की ट्राली ने टक्कर मार दी। 

हादसे में ट्रैक्टर ट्राली का पहिया एक कांवड़िए के ऊपर होकर गुजर गया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो कांवड़िए घायल हो गए। वही मौका पाकर ट्रैक्टर ट्राली चालक घटनास्थल से फरार हो गया। 

हादसे से गुस्साये कांवरियों ने ट्रैक्टर ट्राली में आग लगा दी। हादसे की सूचना पाकर डीएम एसपी सहित तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वही फायर बिग्रेड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग पर काबू पा लिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close