जनपद में किसानों का शोषण बन्द हो, वरना होगा आन्दोलन : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनपद में किसानों का शोषण बन्द हो, वरना होगा आन्दोलन : शंखधार

Monday, August 8, 2022 | August 08, 2022 Last Updated 2022-08-08T11:43:06Z
    Share
जनपद में किसानों का शोषण बन्द हो, वरना होगा आन्दोलन : शंखधार

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर(मिलक)। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने प्रेस नोट ज़ारी करके कहा है कि जनपद रामपुर की सभी तहसीलों में किसानों से खतौनी निकलवाने शुल्क बीस रुपए बसूला जा रहा है जबकि इसका निर्धारित शुल्क केवल पन्द्रह रुपए ही है। 

जनपद की सभी तहसीलों में तहसीलदार न्यायालय तथा उपजिलाधिकारी न्यायालय हैं जहां पर प्रत्येक दिन सैकड़ों लोग अपने विवादों के समाधान हेतु तारीख़ पर आते हैं ऐसे लोगों को तारीख़ देने के लिए बीस रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से कर्मचारियों द्वारा खुलेआम अवैध वसूली न्यायालयों में बैठकर की जाती है।

जनपद की सभी तहसीलों के अधिकांश कार्यालयों में प्राईवेट कर्मियों को रखने का प्रचलन बड़ी मात्रा में है क्योंकि रुपयों का आदान प्रदान इन्हीं के द्वारा ही किया जाता है। 

इसके सम्बन्ध में जिला रामपुर की सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी तथा जिलाधिकारी रामपुर को पत्र भेजकर किसानों के साथ हो रही लूट को रोके जाने का अनुरोध किया गया है तथा प्रत्येक कार्यालय में जांच कराकर ऐसे लोगों की पहचान कराई जाए जो कि किसानों का शोषण करते हैं तथा इनको बाहर का रास्ता दिखाया जाए। 

जिससे कि किसानों का शोषण होने से बचाया जा सके। इसके लिए पूर्व में ही पत्र भेजे जा चुके हैं लेकिन सभी तहसीलों में किसानों के साथ हो रही लूट, रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसलिए समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत कराना चाहते हैं कि अगर जल्द ही किसानों का शोषण बन्द नहीं किया गया तो फिर हम आन्दोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन रामपुर की होगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close