आम जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है स्वास्थ्य विभाग : शंखधार
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24) रामपुर,
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने मुख्य चिकित्साधिकारी रामपुर, जिलाधिकारी रामपुर, को व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत कराया है कि जनपद रामपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम जनता को कोरोना की तीसरी डोज लगाए बिना ही एसएमएस भेजे जा रहे हैं जिसमें लिखा होता है कि आप कोरोना की तीसरी डोज सफ़लता पूर्वक ले चुके हैं।
जबकि वह व्यक्ति अपने घरों पर बैठे हुए हैं और उनको इस प्रकार के मैसेज मिल रहे हैं। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम जनता के जीवन से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
जबकि सरकार चाहती है कि कोराेना जैसी भयंकर बीमारी हमारे देश से दूर हो लेकिन स्वास्थ्य विभाग सरकार के इस महामिशन को विफल कर रहा है। ऐसा ही मामला नगर मिलक निवासी सुमित गंगवार, विमल प्रकाश व संगीता शर्मा का है जिनको बिना तीसरी डोज लगाए ही एसएमएस मिला है कि आपको तीसरी डोज सफ़लता पूर्वक लगाई गई है।
इस प्रकार का कृत्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है उक्त प्रकरण की उच्चस्तरीय जॉच
कराकर दोषियों के खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देने का कष्ट करें। ताकि स्वास्थ्य विभाग आम जनता के जीवन के साथ कोई भी खिलबाड़ न कर सके।