बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर किया हर घर तिरंगा लगाने को जागरूक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर किया हर घर तिरंगा लगाने को जागरूक

Wednesday, August 10, 2022 | August 10, 2022 Last Updated 2022-08-10T15:55:03Z
    Share


बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर किया हर घर तिरंगा लगाने को जागरूक

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24) : जनपद रामपुर के विकासखंड चमरौआ के अंतर्गत ग्राम पंचायत दनियापुर में आज प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने आजादी के 75 अमृत महोत्सव पर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय के अध्यापकों के साथ आज तिरंगा यात्रा रैली निकाली। 
स्कूल के सभी छात्रों ने हाथ में 1-1 तिरंगा लेकर स्कूल से यात्रा शुरू कर गांव की हर गली होते हुए लोगों को घर घर तिरंगा लगाने को जागरूक किया। 

तिरंगा यात्रा रैली में बच्चों के भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से दनियापुर गांव में देशभक्ति का माहौल बन गया। 

रैली में छात्रों के साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक भानु प्रताप, सहायक अध्यापक अंजलि गोयल एवं शिक्षामित्र नीरू शर्मा के साथ-साथ ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत के सदस्य भी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close