किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत
नगर मिलक मे श्री टिकैत का भव्य स्वागत
मिलक-जनपद रामपुर के अंतर्गत नगर मिलक में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय राकेश सिंह टिकैत का जोरदार स्वागत किया गया।
प्राप्त जानकारी के आधार पर ज्ञात हो कि जनपद लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान 4 किसान शहीद हो गए थे। जिसमें मुख्य आरोपी अजय मिश्र टेनी की गिरफ्तारी अभी भी नहीं हुई है।
इसी से क्षुब्ध होकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के द्वारा जनपद लखीमपुर खीरी के अंतर्गत चार दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिसको संबोधित करने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत अपने काफिले के साथ लखीमपुर खीरी की ओर कूच कर चुके हैं।
आज इसी क्रम में जनपद रामपुर के अंतर्गत नगर मिलक में भारतीय किसान यूनियन संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा माननीय राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत का जोरदार स्वागत किया गया।
स्थानीय मीडिया से रूबरू होते हुए एक सवाल के जवाब पर श्री राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि राजस्थान जालोर के अंतर्गत जातीय असमानता के तहत महज़ पानी के कारण एक अबोध बालक को जान से मार दिया गया यह निंदनीय है। मीडिया को बताते हुए
उन्होंने कहा कि पानी पर हम सभी देशवासियों का बराबर का अधिकार है। उन्होंने कहा कि शेर सिंह जैसे क्रूर प्रवृत्ति तथा ओछी मानसिकता के लोग अध्यापक नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि न्याय की दृष्टि से ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए।
इस अवसर पर तहसील मिलक ब्लॉक के अध्यक्ष एमडी कादरी तथा नगर अध्यक्ष शब्बन मियां आज़र उवैसी के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत के स्वागत समारोह के संबंध में पुष्प वर्षा की गई
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हसीब अहमद, संजू खान, हबीब अहमद, रईस अंसारी, रिजवान कुरैशी, मोहम्मद इस्लाम कुरेशी,
मोहम्मद हसनैन, हनीफ अल्वी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष हिना परवीन, नसीम भाई, युनुस चाचा,मो.आकिल, टिंकू खान, लल्ला मंसूरी, मो. जाकिर, रईस दूल्हा, वसीम खान, मोहम्मद अहमद अंसारी, चांद खां आदि