आम जनता के जीवन से खिलवाड़ करने वाले स्वास्थ्य कर्मी किए जाएं बर्खास्त, वरना करेंगे धरना प्रदर्शन : शंखधार
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24):रामपुर,मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि कोरोना की तीसरी डोज लगाए जाने का फर्ज़ी मैसेज भेजकर अपना टारगेट पूरा करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए वरना भारतीय किसान संघ रामपुर द्वारा आन्दोलन किया जाएगा।
आदेश शंखधार ने बताया कि कोरोना की तीसरी डोज के फर्जी मैसेज भेजकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम जनता के जीवन से खिलबाड़ किया जा रहा है सिर्फ़ कागज़ों में खाना पूर्ति करके सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कोरोना मुक्त भारत के महामिशन को फेल किया जा रहा है।
जिसकी शिकायत भी हमारे द्वारा की गई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिर्फ़ दिखावा मात्र कार्यवाही की जा रही है जबकि यह स्पष्ट हो चुका है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा आम जनता को कोरोना की तीसरी डोज लगाए बिना ही मैसेज भेज कर सिर्फ़ खानापूर्ति की जा रही है।