बिजली विभाग के अफसरों ने नहीं माना उपजिलाधिकारी का निर्देश,मंदिर परिसर से नहीं हटाई गई लाइन
आंवला:-निर्माणाधीन खांटू श्याम मंदिर के महंत ओमेन्द्र सिंह ने एसडीएम को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि मंदिर परिसर से हाईटेशन लाईन गुजर रही है तथा मंदिर के द्वार के सामने ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।
मंदिर पर प्रत्येक दिन सुबह शाम भक्तों की भीड़ रहती है.एवं प्रत्येक एकादशी के पावन पर्व पर हजारों की संख्या में भक्तों का सैलाब रहता है।
मंदिर के मुख्यद्वार के सामने हाईटेंशन लाइन से भक्तों को खतरा बना हुआ है. हाईटेंशन लाइन का तार एक बार टूटकर गिर चुका है,
जिससे गम्भीर घटना घटित होने से बाल-बाल बच गयी मंदिर के मुख्य द्वार के सामने लगे विद्युत पोलों में भी बरसात के समय विद्युत करन्ट आने एवं तार टूटकर गिरने से उपस्थित दर्शनार्थियों की जान को खतरा बना हुआ है।
उक्त लाइन व ट्रांसफार्मर के सम्बंध में कई बार लिखित ब मौखिक शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन बिजली विभाग ने उक्त पोल को हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
उपजिलाधिकारी आंवला एन राम ने मनौना धाम के महंत ओमेन्द्र सिंह के पत्र का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी को निराकरण करने के लिए कहा था।
लेकिन लगभग पन्द्रह दिन बीतने के बाद भी अभी तक न तो ट्रांसफार्मर हटाया गया है और न बिजली की लाइन को मंदिर परिसर से हटाया गया है।बिजली विभाग के अधिकारी उपजिलाधिकारी के निर्देश को भी नहीं मान रहे हैं।