सावन माह के आखिरी सोमवार को कांवड़ लेकर जाते भोले के जयकारों से गूंजा हाईवे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सावन माह के आखिरी सोमवार को कांवड़ लेकर जाते भोले के जयकारों से गूंजा हाईवे

Friday, August 5, 2022 | August 05, 2022 Last Updated 2022-08-06T05:25:03Z
    Share
सावन माह के आखिरी सोमवार को कांवड़ लेकर जाते भोले के जयकारों से गूंजा हाईवे

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन24):
रामपुर में सावन माह के आखिरी सोमवार को शिवालयों में होने वाले जलाभिषेक को लेकर शुक्रवार की सुबह से लेकर रात भर हाईवे हाईवे पर भोले के जयकारों की गूंज रही। 

सोमवार को शिवालयों में तड़के से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले भर के शिवालयों में पुलिस का पहरा कड़ा कर दिया है।

जैसा कि सावन माह का आखिरी सोमवार सात अगस्त को होगा। सोमवार के दिन जिले भर के शिवालयों रठौड़ा, पंजाब नगर, शाहबाद भमरौआ आदि में लाखों लोग जलाभिषेक को पहुंचते हैं। 

इसके साथ ही हरिद्वार, बृजघाट व गोमुख से कांवड़ लेकर आते हैं। रामपुर में रठौंडा, भमरौवा और पंजाबनगर जैसे प्रमुख मंदिरों में हजारों की संख्या लोग पहुंचकर कांवड़ चढ़ाते हैं। 

इस बीच शुक्रवार को दिन से लेकर रात भर हाईवे से कांवड़िए शिवालयों तक पहुंचते रहे। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवडिए गुजरते रहे। इस दौरान भारी भीड़ रही। 

इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए। कांवड़ यात्रियों के लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिले भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 

इसके साथ ही पुलिस व पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है। सभी प्रमुख मंदिरों एवं हाईवे पर पुलिस का कड़ा पहरा दिखाई दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close