ज्यों ज्यों करीब आ रही तारीख त्यों त्यों दहशत में ग्रामीण. ग्रामीणों को सरकार व पुलिस पर भरोसा.
शाहाबाद: क्षेत्र के ग्राम अनवा के लोग चिट्ठी मिलने के बाद दहशत में है 21 जुलाई की सुबह को कुलदीप सिंह के घर के आगे मिले खूनी खतों ने ग्रामीणों को नींद उड़ा दी है जिसमें कुलदीप सिंह व दो उसके चाचा भानु प्रताप सिंह, और वीरपाल सिंह साथ मे गांव की एक ब्राह्मण महिला गीता देवी और उसके पौत्र भरत मिश्रा का नाम था जिसमें चारो परिवार समेत पूरे गांव को जान से मारने की धमकी दी गयी है
आपको बता दे चिट्ठी मिलने के बाद से अनवा व आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है
खूनी खत में 20 अगस्त तक पैन ड्राईव और कथित मैप नहीं दिया तो पूरे गांव को सरीन गैस से मारने की बात कही गयी है.
खूनी खत मिलने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने बताया कि चिट्ठी में दी गयी तारीख नजदीक आ रही है जिससे डर लग रहा है लेकिन पुलिस हमारी सुरक्षा में लगी है हमे अपनी पुलिस और सरकार पर भरोसा है.
*रिश्तेदारों के आने लगे फोन घर छोड़ने की दे रहे सलाह*
ग्रामीणों ने बताया कि चिट्ठी प्रकरण अखबारों में पढ़ने के बाद रिश्तेदारों के फोन आ रहे है कि कुछ दिन को गांव छोडकर हमारे पास आ जाओ जब यह मामला शांत हो जाए तो वापस अपने घर चले जाना
*अनवा प्रकरण पर क्यों कुछ बोलने से बच रहे सांसद जी*
रामपुर से नवनिर्वाचित सांसद घनश्याम लोधी से जब हमारे संवाददाता ने पूछा कि आपके लोकसभा क्षेत्र के ग्राम अनवा में जो खूनी खत मिले है उस पर आप क्या कहना चाहते हैं *तो सांसद महोदय ने कह दिया मुझे नहीं पता इस बारे मे*
*भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी*
गांव में कुलदीप सिंह के घर के आगे खत पड़े मिले थे जिसमें तीन और परिवारों के नाम थे जिसपर आईएस आईएस लिखा हुआ था सूचना पुलिस को दी गयी मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी खत में 20 अगस्त तक पूरे गांव को मारने की धमकी है जिससे डर तो लग रहा है लेकिन प्रशासन हमारी पूरी मदद कर रहा है इसलिए डर थोड़ा कम है