सम्भल बहजोई/उत्तर प्रदेश
बी एम बी एल जैन कॉलेज में, बी एम बी एल जैन सेवा न्यास द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन अभियान के अंतर्गत(वेस्ट प्लास्टिक कॉन्टेस्ट) का आयोजन किया गया।
स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिलाधकारी मनीष बंसल जी IAS के मार्गदर्शन में बी एम बी एल जैन कॉलेज में बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास, बहजोई एथलीट क्लब एवं नगर पालिका परिषद
,बहजोई के तत्वावधान में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन अभियान के अंतर्गत (वेस्ट प्लास्टिक कॉन्टेस्ट) का आयोजन किया गया। कॉन्टेस्ट में कॉलेज की छात्राओं में नेहा ने प्रथम,
कशिश वार्ष्णेय ने द्वितीय एवं काजल कुशवाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कांटेस्ट में निर्णायक मंडल में श्री राहुल वार्ष्णेय एडवोकेट, श्रीमति राशि जैन एडवोकेट एवं श्री अमन जैन एडवोकेट रहे।