घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से की हत्या

Notification

×

All labels

All Category

All labels

घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से की हत्या

Wednesday, August 3, 2022 | August 03, 2022 Last Updated 2022-08-03T13:20:40Z
    Share
घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से की हत्या

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24):रात्रि में घर मे घुसकर घर में सो रही महिला को एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। 
महिला की चीख पुकार सुनकर 

परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 
परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

घटना जनपद रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव चिंतामन निवासी नत्थू लाल पुत्र गोकल की बेटी सरस्वती(30) की शादी 7 वर्ष पहले उत्तराखंड राज्य के थाना बाजपुर के ग्राम जगतपुरी निवासी महेश के साथ हुई थी। 

बेटी सरस्वती 1 माह से मायके में ही पिता के पास रह रही थी। बीते मंगलवार की रात सरस्वती आंगन में सो रही थी। देर रात 1:30 बजे आंगन की ओर से चीखने की आवाज सुनाई दी। 

आवाज सुनकर गोकल तथा परिवार के सभी लोग आंगन की ओर दौड़ पड़े। जहां परिजनों ने देखा कि थाना मिलक खानम क्षेत्र के गांव शादी नगर हजीरा निवासी संजय धारदार हथियार से सरस्वती पर जान से मारने की नियत से हमला कर रहा था। 

परिजनों ने मिलकर संजय को पकड़ लिया तथा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। हमला करते हुए छीना झपटी में आरोपी संजय को भी चोटें आई। परिजनों ने सरस्वती को पहले पीएचसी ले गए, जहां से रेफर होने के बाद सरस्वती को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। 

जहां डॉक्टरों ने सरस्वती को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close