अपहरण के बाद युवक की हुई हत्या मिला कंकाल परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप ।।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अपहरण के बाद युवक की हुई हत्या मिला कंकाल परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप ।।

Saturday, August 6, 2022 | August 06, 2022 Last Updated 2022-08-06T11:24:45Z
    Share
अपहरण के बाद युवक की हुई हत्या मिला कंकाल परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप ।।

गुस्साए परिजनों और भीड़ ने पुलिस को घेरकर जमकर पीटा ।।

वजीरगंज थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी हुए घायल ।।

बिसौली ।।।
17 साल के एक लड़के की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। गायब होने के 13 दिन बाद लड़के की लाश मिली। हत्या से गुस्साई भीड़ गांव में पुलिस के पहुंचते ही हमलावर हो गई।

 पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें एक इंस्पेक्टर सहित कई सिपाहीयों को चोटें आईं हैं। फिलहाल गांव में शान्ति व्यवस्था हेतु भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

युवक के गायब होने के 3 दिन बाद दर्ज हुई थी गुमशुदगी ।।

पूरी घटना बिसौली तहसील क्षेत्र के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पेपल की है। यहां रहने वाले जयपाल का बेटा सुखवीर 24 जुलाई को लापता हो गया था। 3 दिन तक तलाशने के बाद परिवार को उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। 27 जुलाई को वजीरगंज थाना पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली ।

28 जुलाई को सुखवीर के भाई सुनील कुमार ने अपहरण की आशंका जताते हुए पास के गांव बरखेड़ा के कोमिल समेत उसकी पत्नी सुखदेई, रामपाल व कल्लू पर आरोप लगाए। इसके बाद FIR में अपहरण की धारा बढ़ाई गई।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली में लोकेशन मिली,लेकिन सुखवीर वहाँ नहीं मिला ।।

31 जुलाई को पुलिस ने दावा किया कि सुखवीर की
लोकेशन दिल्ली में मिली है। परिजन पुलिस को लेकर
दिल्ली गए। मगर बताए गए इलाके में सुखवीर का कोई
सुराग नहीं लगा। टीम थक-हारकर लौट आई। आरोपियों
को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस उनसे राज नहीं उगलवा सकी ।

 कंकाल मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची । पुलिस शनिवार सुबह तकरीबन 10 बजे सुखवीर का कंकाल खेतिहर इलाके में मिला । जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेना चाहा ।

तभी परिजन पुलिस को देख आपा खो बैठे। गांव वालों का कहना था कि पुलिस अगर मामले को गंभीरता से लेती तो किशोर की जान बच जाती।

आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम को घेरकर पिटाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष समेत सिपाहियों को दौड़ाकर पीटा गया। पुलिस गांव से बाहर की तरफ भागी। मगर पुलिस वाले खुद को बचा नहीं सके। फिलहाल पुलिस की गांव के बाहर तैनाती की गई है।

पुलिसकर्मियों पर हमला की सूचना पर एसपी देहात सहित कई थानों की पुलिस पहुंची ।।

लापता युवक का कंकाल मिलने से गुस्साए परिजनों ने थाना पुलिस के पहुंचने पर अचानक हमला बोल दिया गुस्साए परिजन और भीड़ ने पुलिस कर्मियों को घेरकर जमकर पीटा जैसे तैसे पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई ।

थाना अध्यक्ष सहित पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना पर सिद्धार्थ वर्मा एसपी देहात, ज्योति शर्मा एसडीएम,ओजस्वी चावला पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे रोड जाम किए भीड़ और परिजनों को बमुश्किल समझाया गया कई घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुला गांव में सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस फोर्स मौजूद है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close