भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने रक्त दान कर बचाई महिला की जान
रामपुर: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आलोक राठौर जरूरत मन्द लोगों को पिछले कई वर्षों से लगातार रक्त दान कर रहे है.
आज भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आलोक राठौर ने एक गर्भवती महिला को रक्त दान करके उसकी जान बचाई महिला को एक यूनिट ब्लड की आवश्कता थी जिसपर उन्होंने तत्काल हॉस्पिटल पहुंच कर रक्त दान किया
आलोक राठौर से जब बात हुई तो उन्होंने बताया कि आज एक महिला जो कि गर्भवती थी उसे एक यूनिट खून की आवश्कता थी जिसपर युवा कल्याण सेवा समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष निखिल दिवाकर
का मेरे पास फोन आया कि रामपुर में एल महिला को खून की जरूरत है तो मैंने तुरंत हॉस्पिटल पहुंच कर गर्भवती महिला को रक्त दान किया मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मेरे एक छोटे से प्रयास से समाज के युवा जागरूक होंगे और दो जिंदगियां बच गयी
आलोक राठौर कई वर्षों से जरूरत मन्द लोगों की मदद कर रहे है कोरोना काल में भी बहुत से लोगों की मदद की थी