पेपल सुखवीर हत्या काण्ड, पीडित परिवार से मिले विसाैली विधायक आशुतोष मौर्या
बगरैन - थाना बजीरगंज क्षेत्र के पेपल गांव के सुखवीर की अपहरण कर हत्या कर दी गयी थी जिसकी 14 दिन बाद 6 अगस्त को नर कंकाल के रुप मे शव मिला था ,
शव मिलते ही परिजनो ने पुलिस पर सुखवीर पता नही लगाने का आरोप तथा लाफरवाही का आरोप लगाते हमला कर दिया ,
जिसमें थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह तथा एक सिपाही घायल हो गया था , पुलिस ने हमला करने वाले 16 नामजद तथा 100 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ,तथा 12 लोगो को जेल भेज दिया ,
गुरुबार को मृत्य सुखवीर के पीडित परिवार से विसौंली सपा विधायक आशुतोष मौर्या जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह मिले , तथा घटना की पूरी जानकारी ली तथा हर सम्भव मदद का भरोसा दिया ,
विधायक आशुतोष मौर्या ने कहा कि सारी घटना पुलिस की लाफरवाही से हुयी है , अपराध चर्म पर हैं योगी की पुलिस वेलगाम है ,
कानून का राज खत्म हो गया है ,पेपल घटना की सच्चाई आलाधिकारियो को अवगत कराऊगा ,तथा सुखवीर के परिवार को न्याय दिलाऊगा , पेपल गांव मे पूर्व विधायक कुसाग्र सागर पूर्व जिलाध्यक्ष डा विशाल सिहं चौहान जिलापंचायत सदस्य जयपाल दिबाकर अनुज सक्सैना ,
काग्रेस नेता जिलाध्यक्ष ओमकार सिहं अंकित चौहान रजनी सिहं पीडित परिवारो से मिल चुकी हैं ,