न्यूज नेशन एक्सप्रेस के संपादक को जान माल के ख़तरे की आशंका

Notification

×

All labels

All Category

All labels

न्यूज नेशन एक्सप्रेस के संपादक को जान माल के ख़तरे की आशंका

Sunday, August 7, 2022 | August 07, 2022 Last Updated 2022-08-08T07:13:41Z
    Share
प्रेस विज्ञप्ति :  

मैं गौरव कुमार सिंह S/O श्री हरीशचंद्र सिंह निवासी ग्राम रोटा, ब्लॉक वजीरगंज, तहसील बिसौली, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश) मीडिया के माध्यम से यह सार्वजनिक करना चाहता हूँ कि मैं वर्तमान में वजीरगंज में शिक्षण कार्य कर रहा हूँ तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कार्यरत हूँ l  

मैं मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करना चाहता हूँ कि मुझे वजीरगंज के कुछ लोगों से जान माल का खतरा है l कुछ लोग (युवक) अपरिहार्य कारणों से बिना वज़ह कूट रचित तरीके से जान माल का नुकसान कर सकते हैं l  

मेरे साथ, मेरे बच्चों के साथ, मेरे परिवार के साथ अगर कोई भी घटना हो तो इन्हीं लोगों को जिम्मेदार समझा जाए l

ऐसे लोगों के नाम मैंने अपनी पत्नि, अपने परिवार एवं सभी रिश्तेदारों के लिए पते सहित बता दिए हैं जिससे अगर भविष्य में कोई घटना हो तो इनके खिलाफ कार्रवाई हो सके, मैंने इनके नामों की एक एक प्रति, एसएसपी बदायूं, आईजी बरेली, सीएम ऑफिस लखनऊ, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली, राष्ट्रपति कार्यालय नई दिल्ली आदि को भी कॉन्फिडेंटल ईमेल के द्वारा भेज दी है l  

मेरे साथ यदि भविष्य में कोई घटना घटती है तो इन्हीं लोगों को जिम्मेदार समझा जाए तथा इन पर उचित कार्यवाही की जाए मुझे इन लोगों से जान माल का खतरा है l  

गौरव कुमार सिंह S/O हरीशचंद्र सिंह निवासी ग्राम रोटा जनपद बदायूं (242726) उत्तर प्रदेश दिनाँक - 7 अगस्त 2022
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close