खूनी खत का रहस्य: आतंकी साजिश या किसी की खुराफात नजर गढाए बैठी पुलिस
शाहाबाद: 20 जुलाई की सुबह को क्षेत्र के ग्राम अनवा निवासी चार परिवारों के नाम अलग अलग खत मिले थे चारो खत कुलदीप सिंह के घर के आगे पड़े थे कुलदीप सिंह समेत दो उसके चाचा भानु प्रताप सिंह व वीरपाल सिंह के साथ गांव की एक ब्राह्मण महिला गीता देवी व उसके पौत्र भरत मिश्रा का नाम था खत अंग्रेजी उर्दू और अरबी भाषा मे लिखे गए थे जिसमें चारो परिवारों समेत 20 अगस्त तक पूरे गांव को जान से मारने की धमकी थी ग्रामीणों ने खत मिलने की सूचना शाहाबाद पुलिस को भारी पुलिस फोर्स के साथ हल्का इंचार्ज कमलेश यादव गांव पहुंच गए और मिले खतो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थोड़ी ही देर बाद कोतवाल विजेन्द्र सिंह व सीओ मिलक धर्म सिंह मार्छाल मौके पर पहुंच गए मामले ने तूल पकडना शुरू कर दिया
मिले खूनी खत की बारीकी से पुलिस ने जांच शुरू कर दी पूरे प्रकरण पर पुलिस अपनी नजर गढ़ा कर बैठी हुई है
*खूनी खत का रहस्य*
1.खत को जब पढ़ा गया तो उसमे किसी पैन ड्राईव और कथित नक्शे का जिक्र था.
2.जिसमें लिखा गया था कि अगर 20 अगस्त तक पैन ड्राईव और नक्शा हमे नहीं मिला तो पूरे गांव को सरीन गैस के द्वारा मार दिया जाएगा
3.खत में उर्दू भाषा मे आतंकी संगठन ISIS का संबल व ISIS लिखा हुआ था
4. अरबी भाषा में इल्ला इल्लाह उल्ला लिखा था.
5. खत में प्रधानमंत्री मोदी ग्रहमंत्री अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का जिक्र था.
जिसको देखकर पुलिस हैरत में आ गयी और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गयी एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने जांच एडिशनल एसपी संसार सिंह को सौंप दी जिसके बाद पुलिस पूरे प्रकरण पर अपनी नजर जमा कर बैठी हुई है.
*पुलिस के मुताबिक*
हल्का इंचार्ज कमलेश यादव ने बताया कि पूरे प्रकरण की हम बारीकी से जांच कर रहे है जल्द इसका खुलासा कर अपराधी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेंगे 20 अगस्त की जो बात खत में की गयी है उसको लेकर हमने गांव में सुरक्षा बड़ा दी है
गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए है बाहर का अगर कोई व्यक्ति दिखाई देता है तो उससे पूछताछ की जा रही है ग्रामीणों को पूरी सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं.
*ग्रामीणों के मुताबिक*
ग्रामीणों से बात की और जिन लोगों के नाम से खत है उनसे बात की तो सभी ने बताया कि डर तो लग रहा है लेकिन प्रशासन हमारी पूरी मदद कर रहा है रात भर पुलिस गांव में पेट्रोलिंग कर रही है इसलिए डर थोड़ा कम है और पुलिस हमारा सहयोग कर रही है