मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकार और प्रशासन सम्मेलन आयोजित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकार और प्रशासन सम्मेलन आयोजित

Saturday, August 27, 2022 | August 27, 2022 Last Updated 2022-08-27T12:28:36Z
    Share
मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकार और प्रशासन सम्मेलन आयोजित


DM रामपुर रविंद्र कुमार मांदड़ बोले पत्रकार और प्रशासन एक ही गाड़ी के दो पहिए

पुलिस अधीक्षक रामपुर अशोक कुमार शुक्ला ने कविता सुनाकर सभी का दिल जीता

                कविता
क्या हुआ उसकी नजर , अगर खुद पर पड़ती नहीं।
देश और दुनिया की खबर अखबार में लिखता तो है।।
जनपद रामपुर के अंतर्गत गांधी समाधि स्थित रंगोली मंडप में मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकार और प्रशासन सम्मेलन सम्मान समारोह
आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर समस्त पत्रकारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पत्रकार और प्रशासन एक गाड़ी के दो पहिए हैं।

 उनका आपस में समन्वय तालमेल एवं सामंजस्य अति आवश्यक है, यह बैलेंस व्यवस्थाओं को प्रगति की ओर लेकर जाता है।

इसी क्रम में जनपद रामपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने एक कविता के माध्यम से पत्रकार और अखबार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए

 एक कविता प्रस्तुत की जिस पर सभी पत्रकार बंधुओं तथा अतिथि गणों ने तालियां बजाकर उनकी प्रस्तुति पर वाह-वाह कहा।

मुख्य विकास अधिकारी जनपद रामपुर ने भी अपने वक्तव्य में पत्रकार और प्रशासन के तालमेल के आधार पर बोलते हुए डेमोक्रेसी का हवाला देते हुए मीडिया के स्तंभ पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रामपुर ने जनपद रामपुर के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया तथा मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन जनपद रामपुर के अध्यक्ष विशाल सक्सेना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया श्री विशाल सक्सेना ने भी उपस्थित जनपदीय प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।

आयोजित कार्यक्रम के मध्य में इंडियन आइडल के मंच पर अपनी अपनी प्रस्तुति पेश करने वाले जनपद रामपुर के पॉप सिंगर असद अली बादशाह ने भी अपनी सिंगिंग के माध्यम से लोगों का दिल जीता असद अली बादशाह के गीत पर लोग झूम उठे और तालियां बजाने लगे।


इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन हेम सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील, जिला सूचना अधिकारी सुमित भारती,जिला परिवहन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के बीच चिन्हित पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

इस अवसर पर मुख्य रूप से सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे भारत का लोकतंत्र राष्ट्रीय मासिक पत्रिका एवं भारत का लोकतंत्र साप्ताहिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ तथा नेशनल 24 लाइव संवाददाता शब्बन मियां आज़र,

हिंदी दैनिक हिंदुस्तान समाचार पत्र के संवाददाता मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन मिलक शाखा के अध्यक्ष चंकी पांडे, इमरान हुसैन ब्यूरो चीफ, संजीव श्रीवास्तव अमर उजाला संवाददाता, चंद्रपाल मौर्य संवाददाता भारत का लोकतंत्र,

 प्रखर वशिष्ठ, शाह टाइम्स संवाददाता मुजीब कमाल, रामनाथ गोस्वामी, वीरेंद्र दिवाकर, मनोज गंगवार विधान केसरी,अमृत विचार संवाददाता शावेज मलिक, सिफत मियां शाह टाइम्स संवाददाता शाहबाद राजीव भटनागर शाह टाइम्स संवाददाता शाहबाद, संजू खान संवाददाता भारत का लोकतंत्र आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में समस्त पत्रकार जनों का तथा अतिथि गणों का मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन जनपद रामपुर के अध्यक्ष विशाल सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close