बगरैन मे पांच दिबसीय जन्माष्टमी मेला भब्य शोभा यात्रा के साथ कल से शुरू
बगरैन - तहसील विसौली क्षेत्र के कस्बा बगरैन मे प्राचीन ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेला आंबला बिसौली रोड मंडी परिसर मे कल से शुरु हो जायेगा ,
मेले में दूरदराज से दुकान दारो ने आकर अपनी दुकाने मेला परिसर में लगा ली है मिठाईयो को दुकानो से लेकर बच्चो के खेल खिलौने मीना बाजार चरख झूले पहुच चुके हैं ,
मेले में रात मे वृन्दाबन की रासलीला का मंचन किया जायेगा , 20 अगस्त से 24 अगस्त तक मेले का आयोजन किया जायेगा , 20 अगस्त को कस्बे मे भगबान कृष्ण की भब्य पालकी शोभायात्रा निकाली जायेगी ,
जो शिव मंदिर से शुरू होकर सम्पूर्ण कस्वे में निकाली जायेगी , शोभायात्रा मे भगबान कृष्ण की झांकी , काली अखाड़ा , देश भक्ति डी जे गाने आकृषण का केन्द्र रहती हैं ,