पेपल पीडित परिवार से मिले नवागत थानाध्यक्ष वजीरगंज हरेन्द्र सिहं
पेपल काण्ड में विबादो में रहे थानाध्यक्ष वजीरगंज प्रकाश सिंह तथा चौकी प्रभारी राजदीप सिंह का हुआ ट्रांसफर
बगरैन - थाना बजीरगंज क्षेत्र के पेपल गांव के सुखवीर की अपहरण कर हत्या कर दी गयी थी जिसकी 14 दिन बाद 6 अगस्त को नर कंकाल के रुप मे शव मिला था , शव मिलते ही परिजनो ने पुलिस पर सुखवीर पता नही लगाने का आरोप तथा लाफरवाही का आरोप लगाते हमला कर दिया ,
जिसमें थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह तथा एक सिपाही घायल हो गया था , पुलिस ने हमला करने वाले 16 नामजद तथा 100 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ,तथा 12 लोगो को जेल भेज दिया , मंगलवार को मृत्य सुखवीर के पीडित परिवार से नवागत थानाध्यक्ष बजीरगंज हरेन्द्र सिंह मिले
, तथा घटना की पूरी जानकारी ली तथा हर सम्भव निष्पक्ष मदद का भरोसा दिया । पेपल काण्ड मे विवादो में रहे प्रकाश सिंह की जगह तेजतर्रार हरेन्द्र सिंह को कप्तान डा ओपी सिंह ने वजीरगज थानाध्यक्ष बनाया है ,
थानाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने गांव के प्राथमिक विधालय मे गांव वालो के साथ शन्ति ब्यबस्था ,कानून ब्यबस्था को लेकर मीटिग की ,तथा कहा कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्यवाही नही होगी ,
जो बीडियो मे पुलिस पर पथराव मारपीट कर रहे है उन्ही पर कार्यबाही होगी , नामजदो मे भी अगर कोई निर्दोष जेल चला गया ह्रै
उसे भी जांच के वाद बाहर निकाला जायेगा ,जांच के वाद सुखवीर के हत्यारो तथा पुलिस पर हमला करने वालो पर सक्त कार्यबाही होगी ,
जो लोग डर से गाव से बाहर चले गये है वाे गांव पेपल बापस आ जाये , सभी आरोपियो के साथ निष्पक्ष न्यायसंगत कानूनी कार्यबाही होगी ,गाव मे शान्ति ब्यवस्था तथा कानून ब्यवस्था वनी रहे आप सबका सहयोग आवश्यक है