मजदूरी करने अंबाला गया युवक नरेंद्र कश्यप लापता परिवार वाले परेशान
थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव मुडिया सतासी का रहने वाला युवक नरेंद्र कश्यप, पुत्र नौरंग पाल कश्यप जो मजदूरी करने के लिए, दिन मंगलबार 16 अगस्त को अम्बाला गया था,
नौरंग पाल कश्यप की बात नरेंद्र कश्यप से, संध्या 4 बजे दिन बुधबार को हुई थी, उसके बाद नरेंद्र कश्यप का कोई पता नहीं चल रहा है,
परिवार वालों की तलाश करने पर भी नरेंद्र कश्यप की कोई सूचना नहीं मिली है,
नरेंद्र के पिता ने बताया की अंबाला में नरेंद्र किसी ठेकेदार के यहां मजदूरी करने के लिए गया था 1 दिन मजदूरी करने के बाद नरेंद्र कश्यप गायब हो गया,
नरेंद्र कश्यप ने अंबाला में अपने स्थाई जगह है के बारे में परिवार को कोई सूचना नहीं दी थी, 7 दिनों से नरेंद्र का मोबाइल बंद होने के कारण परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है परिवार वालों ने नरेंद्र की जान को खतरा की आशंका जताई है