साधन सहकारी समिति की भूमि कब्ज़ा हो वरना होगा आन्दोलन : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

साधन सहकारी समिति की भूमि कब्ज़ा हो वरना होगा आन्दोलन : शंखधार

Monday, August 22, 2022 | August 22, 2022 Last Updated 2022-08-22T15:12:45Z
    Share
साधन सहकारी समिति की भूमि कब्ज़ा हो वरना होगा आन्दोलन : शंखधार 

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24):रामपुर, 
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसान तहसील मिलक में पहुंचे और तहसीलदार मिलक दिनेश कुमार एक ज्ञापन सौंपा। 

जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि ग्राम ऐंचोरा में साधन सहकारी समिति क्रमचा खाद गोदाम के नाम से गाटा संख्या 174 कुल क्षेत्रफल 0.2590 हे0 भूमि है। जिसमें एक खाद का गोदाम भी बना हुआ है। 

इस खाद के गोदाम पर कब्ज़ा करके जानवर बांधे जा रहे हैं तथा कारें खड़ी की जा रही हैं तथा शेष ख़ाली पड़ी बेशकीमती सरकारी भूमि पर गाँव के कुछ दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा करके उसमें पक्का निर्माण कर लिया गया है जिससे वहां पर खाद का गोदाम होने के बाद भी किसानों को खाद लेने के लिए अपने गांव से बाहर कई किलो मीटर की दूरी तय करके जाना होता है। 

जिससे किसानों का समय तथा धन भी अधिक खर्च होता है। जिससे गांव के किसानों व गांव के पड़ोसी गांव के किसानों को अधिक समस्या हो रही है। भारतीय किसान संघ द्वारा मांग की गई है

 की उक्त साधन सहकारी समिति की सरकारी भूमि की पक्की पैमाईश कराकर उसे कब्ज़ा मुक्त कराया जाए तथा उस सभी की चाहरदीवारी कराकर उसमें एक गेट लगवा दिया जाए जिससे कि भविष्य में कोई व्यक्ति इस बेशकीमती सरकारी भूमि पर कब्ज़ा न कर सके। 

तथा उक्त साधन सहकारी समिति पर किसानों के लिए खाद की व्यवस्था कराई जाए जिससे कि किसानों को समस्या न होने पाए। अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान संघ रामपुर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल गंगवार, प्रेमबहादुर गंगवार, पवन गंगवार, राम स्वरूप, ओमकार प्रजापति, इकराम खां, भूरा खां, ज़हीर ख़ान, जाहिद खान, सोमपाल प्रजापति, महेन्द्र पाल,

महावीर प्रजापति, तहब्बर खान, पप्पू प्रजापति, रामबहादुर सागर, राजू, वीरेन्द्र, नन्हें, शमशाद खान, शमशाद अमानी, वसीम खान, निजामुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close