सीएम योगी से मुलाकात के बाद आज मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं भूपेंद्र सिंह चौधरी, कौन संभालेगा पंचायती राज विभाग?
Sunday 13 Jul 2025

Notification

×
Sunday, 13 Jul 2025

All labels

All Category

All labels

सीएम योगी से मुलाकात के बाद आज मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं भूपेंद्र सिंह चौधरी, कौन संभालेगा पंचायती राज विभाग?

Monday, August 29, 2022 | August 29, 2022 Last Updated 2022-08-30T05:12:37Z
    Share
सीएम योगी से मुलाकात के बाद आज मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं भूपेंद्र सिंह चौधरी, कौन संभालेगा पंचायती राज विभाग?


योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते है। ऐसी चर्चा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी आज सीएम योगी से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं।

 भूपेंद्र सिंह चौधरी के इस्तीफे के बाद पंचायती राज कौन संभालेगा ?इसका निर्णय अभी तक नहीं हुआ है। चर्चा है मुख्यमंत्री पंचायती राज विभाग खुद अपने पास रख सकते हैं।


दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार को पहली बार लखनऊ पहुंच रहे हैं। इनके भव्य स्वागत के लिए पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को भगवामय कर दिया है। जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं

 जहां पर उन्हें मालाएं पहनाने के साथ ही पुष्पवर्षा का इंतजाम है। लखनऊ में कदम रखते ही उनकी यात्रा का पड़ाव हर उस स्थान पर होगी, जहां पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हैं। इन स्थलों को सलीके से सजाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष शताब्दी एक्सप्रेस से दोपहर 12.30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से चलकर लखनऊ पहुंचने के दौरान रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व पदभार ग्रहण कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close