मनौना धाम मे आरती के समय मे हुआ वदलाव
26 सितम्वर से सुबह 8 वजे तथा शाम 5 वजे आरती होगी मनौना धाम पर
मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर में हर दिन एकादशी पर्व की तरह भक्तो की संख्या दर्शन कर रही है
बगरैन - खाटू श्याम मंदिर विसौली आवला रोड स्थित मनौना धाम (बरेली) मे श्याम प्रेमी भक्तो की आस्था का सैलाव दिन प्रति दिन वढ़ता जा रहा है , एकादशी पर्वो के मौके पर दिल्ली राजस्थान उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश के कई जिलो मुरादाबाद रामपुर वदायूं
शहजहापुर सम्भल वरेली एटा आदि स्थानो से श्याम प्रेमी भक्त निशान यात्रा ,दंडवत यात्रा तथा गाडियो से भारी भीङ के साथ डी जे पर भक्ती गीतो के गुडगान करते बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुचकर दर्शन कर रहे हैं निशान चढ़ा रहा हैं
प्रसाद ग्रहण कर रहे है एवम सुबह की तथा शाम की आरती मे सम्मलित हो रहे है , मनौना धाम के महंत जी श्री ओमेन्द्र चौहान ने वताया की खाटू श्याम प्रभू की आरती के समय मे वदलाब किया गया है 26 सितम्वर दिन सोमवार पहले नव दुर्गा से सुबह 8 बजे तथा शाम को 5 वजे प्रतिदिन आरती होगी ।
लेकिन अव एकादशी जैसा पर्व बावा के मनौना धाम में हर रोज रहता है भक्त सुबह 4 बजे से लाइन मे लगकर देर रात तक दर्शन करते है पूजा करते है अर्जी लगते है बाबा के प्रति सभी धर्मो की आस्था बाबा के दरवार मे देख सकते है