बदलते मौसम बीमारी से बचने को रहे सजग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदलते मौसम बीमारी से बचने को रहे सजग

Sunday, September 11, 2022 | September 11, 2022 Last Updated 2022-09-12T02:16:35Z
    Share
बदलते मौसम बीमारी से बचने को रहे सजग

बिसौली-बदलते मौसम के साथ इस समय वायरल फीवर सहित कई तरह के बुखार फैल रहे है ,हमे इसके लिए अभी से सजगता की आवश्यकता है

 क्योंकि डेंगू और दिमागी बुखार जैसी बीमारियों का भी प्रकोप संभावित है ,ऐसे मे आवश्यक तैयारी और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है

 ,इसी उद्देश्य को दृष्टिगत् रखते हुए आर सी हॉस्पिटल और स्प्रेड हैप्पीनेस क्लब के सनुक्त तत्वाधान मे ग्राम् झुकसा नेता  पर स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

,जिसमे दो सैकड़ा से भी अधिक लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर  उन्हे आवश्यक परामर्श दिया गया ,
   शिविर के संबंध मे जानकारी देते हुए क्लब के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुविज्ञ पाठक ने बताया

 कि क्लब लगातार ग्रामीण और शहरी इलाकों मे इस तरह के शिविर आयोजित किया जा रहा है ,वही आर सी अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर शुभम शर्मा ने कहा कि बदाऊ के विभिन्न इलाकों विशेष रूप से ग्रामीण बस्तियों मे इस तरह के कई शिविरो के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है

,क्लब से जुड़े डॉक्टर अतुल गोस्वामी  ने लोगो से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और आयुर्वेद का अधिक से अधिक प्रयोग करने का परामर्श दिया,


   शिविर मे  ,डॉक्टर साक्षी शर्मा,डॉक्टर विनायक पाठक, डॉक्टर अजीत राठौर  ने लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close