डीएम महोदया नगर में बिक रहे है सड़े गले फल बच्चे हो रहे बीमार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम महोदया नगर में बिक रहे है सड़े गले फल बच्चे हो रहे बीमार।

Monday, September 26, 2022 | September 26, 2022 Last Updated 2022-09-26T09:23:51Z
    Share
डीएम महोदया नगर में बिक रहे है सड़े गले फल बच्चे हो रहे बीमार।

सहसवान नगर में ठेले खोमचे एवं रस जूस वाले सहसवान नगर एवं ग्रामीण की भोली वाली जनता को कर रहे हैं गुमराह नगर के चौराहों एवं  तिराहों पर जमकर कटे-फटे दुर्गंध रहित फलों को बेच रहे हैं

खुले मैदान पर जिससे बहुत ही भयंकर बीमारी फैलने का खतरा है जबकि शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी इस रास्ते से बार-बार निकलते हैं जो शाहबाजपुर चौराहा,

अकबराबाद चौराहा, नसरुल्लागंज रोड, बाजार विल्सन गंज, राय साहब की कोठी के सामने, बिसौली बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड प्राइवेट, ब्लॉक के सामने, जहांगीराबाद चौराहा, सैफुल्ला गंज आदि स्थानों पर ठेले लगा कर ठेले वाले कटे-फटे फलों को बेचने में मशहूर है

जिन पर मक्खियां आदि लगातार लग रही है उन्हें खुलेआम बेच रहे हैं जबकि आज से नव दुर्गे शुरू हो चुके हैं जिसमें हर हिंदू समुदाय के परिजन व्रत रखते हैं एवं फल का आहार करते हैं लेकिन यहां पर नगर पालिका परिषद द्वारा बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है

इसीलिए नगर में खुलेआम ठेले वाले अपने अपने ठेंलो पर कटे-फटे फलों को बेचते नजर आ रहे हैं जबकि इन रास्तों पर अधिकारियों एवं पुलिस की टीम लगातार भ्रमण करती रहती है

 उसके बावजूद भी यहां पर ठेले वालों की हटधर्मी के चलते कटे-फटे फलों को बेचा जा रहा है जबकि सहसवान में डेंगू भी लगातार बढ़ रहा है अब सवाल उठता है कि अधिकारी इस और क्या ध्यान देते हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close