कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय मझगवां के छात्राओ ने मनौना धाम पर बाबा श्याम के दर्शन किये

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय मझगवां के छात्राओ ने मनौना धाम पर बाबा श्याम के दर्शन किये

Wednesday, September 21, 2022 | September 21, 2022 Last Updated 2022-09-22T06:28:23Z
    Share
कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय मझगवां के छात्राओ ने मनौना धाम पर बाबा श्याम के दर्शन किये 


आबला -  कुरुक्षेत्र के रण से पहले भीम पौत्र वीर बर्बरीक द्वारा शीश का दान देने के बाद भगबान कृष्ण द्वारा दिए गये अपने श्याम नाम से कलियुग मे खूब पूजे जाने का बरदान मिला । मनोकमना पूर्ण होने पर बाबा श्याम के भक्तो संख्या करोड़ो   मे पहुच गयी है  देश-विदेश में लाखों भक्तों की असीम आस्था के पुंज श्याम बाबा  कई नामों से पूजे जाते हैं.

 वे शीश के दानी हैं और लखदातार भी. वे खाटू नरेश हैं और नीले घोड़े के सवार भी. वे मोर्विनंदन हैं और हारे का सहारा भी. वे बर्बरीक भी हैं और खाटू श्याम सरकार भी. कलियुग में श्रीकृष्ण के अवतार के रूप में पूजित खाटू श्याम का भव्य मंदिर मनौना धाम ( वरेली ) मे जो कि इतिहास के अनुसार  बाबा  खाटू  श्याम की जन्मस्थली है , का भब्य निर्माण कार्य  प्रगति पर  है


 जिसका शिलान्यास 7 अक्टूबर 2020 को किया गया , जो 2023 तक बनकर तैयार हो जाने का लक्ष्य है   अस्थिया मंदिर  मे विराज मान बाबा श्याम के भक्त दर्शन कर प्रसाद तथा अर्ज़ीया चढा रहे है बुद्धवार को  एकादशी   के मौके

 पर कस्तूरबा गाँधी  बालिका विद्यालय मझगवा की 50  छात्राओ ने बाबा खाटू श्याम प्रभू के मनौना धाम पहुचकर दर्शन किये  तथा बाबा श्याम के जय कारे लगाकर बातावरण को भक्ती मय कर दिये , छात्राओ के साथ वार्डन श्रीमती रेखा रानी सक्सैना अध्यापक विशाल सिंह नेत्रपालसिहं संजीब कुमार  तथा रामगुनी मानवती मैजूद रही ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close