सम्भल बहजोई/उत्तर प्रदेश
रामदयाल सिंह मीणा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व साक्षरता दिवस।
रामदयाल सिंह मीणा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व साक्षरता दिवस इस अवसर पर सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय के प्रबंधक जेपी सिंह मीणा ने बताया कि सभी को साक्षर होना जरूरी है। एक कहावत है कि एक पढ़ी-लिखी लड़की तीन पीढ़ियों को सुधारती है ,
इसलिए सभी को साक्षर होना बहुत जरूरी है, इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
संवाददाता नेत्रपाल सिंह