आकाशीय बिजली गिरने से हुई एक व्यक्ति की मौत परिजनों में मचा कोहराम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आकाशीय बिजली गिरने से हुई एक व्यक्ति की मौत परिजनों में मचा कोहराम

Wednesday, September 21, 2022 | September 21, 2022 Last Updated 2022-09-21T08:51:43Z
    Share
आकाशीय बिजली गिरने से हुई एक व्यक्ति की मौत परिजनों में मचा कोहराम 


जनपद रामपुर के शाहबाद तहसील क्षेत्र के गांव तूरखेड़ा   के रहने वाले सुरेश पासवान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। सुरेश पासवान व उनकी पत्नी सुनीता अपने खेतों पर काम कर रहे थे।

 तभी अचानक जोरदार बारिश होने लगी और बिजली कड़कडाने लगी। खेत में काम कर रहे सुरेश पासवान पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई जिससे सुरेश पासवान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जब यह जानकारी गांव के लोगों को मिली तो वह खेतों की तरफ दौड़ने लगे।

 मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीण सुरेश पासवान को लेकर शाहबाद सीएससी पहुंच गए। जहाँ पर डॉक्टरों ने सुरेश पासवान को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर सुरेश पासवान की पत्नी व उनके परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close