जिला कारागार रामपुर में निरुद्ध बंदियों के हितार्थ फ्रेंच इंग्लिश आदि विभिन्न भाषाओं एवं रिजनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ जेल प्रशासन रामपुर की प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय पहल!
National 24
उ० प्र० अ० नि० समिति लखनऊ
---------------------------------------
17 सितंबर शनिवार 2022 को जिला कारागार रामपुर में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा जी की प्रेरणा एवं कारागार अधीक्षक श्री प्रशांत मौर्य की कर्तव्य परायणता से जिला कारागार रामपुर में निरुद्ध कैदियों के हितार्थ जनपद रामपुर के प्रसिद्ध व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल के सहयोग से फ्रेंच इंग्लिश एवं रिजनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जो वास्तव में भविष्य में कैदियों के हितार्थ अनूठी और प्रशंसनीय पहल साबित होगी। कारागार अधीक्षक श्री प्रशांत मौर्य द्वारा कैदियों के पुनर्वास एवं कल्याण हेतु जिला कारागार में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रायः होता रहता है। निकट भविष्य में जिला कारागार रामपुर में और भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिससे निरुद्ध कैदी प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार स्थापित कर सकेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डिप्टी जेलर सुधांशु सिंह डिप्टी जेलर विनय प्रताप सिंह डिप्टी जेलर रुचि दिवाकर डिप्टी जेलर अंकित कुमार व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल रामपुर की प्रधानाचार्या वसंत गुप्ता, प्रशिक्षक क्वीन एजियर फर्नांडिस के अतिरिक्त समिति के पुलिस पब्लिक समन्वयक गजाली खान, प्रशिक्षक हिमांशु भाटिया, प्रशिक्षक मजहर खान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कारागार अधीक्षक रामपुर श्री प्रशांत मौर्य ने की तथा संचालन जेल में तैनात अध्यापक अशोक कुमार ने किया।
-जीके पाठक प्रांतीय सचिव
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ
बदायूं से editor-in-chief राहुल शर्मा
मीडिया प्रभारी