राशन माफिया पर कार्यवाही हो, वरना करेंगे आन्दोलन : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राशन माफिया पर कार्यवाही हो, वरना करेंगे आन्दोलन : शंखधार

Thursday, September 8, 2022 | September 08, 2022 Last Updated 2022-09-09T01:09:23Z
    Share

राशन माफिया पर कार्यवाही हो, वरना करेंगे आन्दोलन : शंखधार 

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):
रामपुर ,शाहबाद। आज दिनांक 8 सितंबर 2022 दिन गुरुवार को भारतीय किसान संघ की बैठक निरीक्षण भवन शाहबाद में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि ग्राम मियागंज तहसील शाहबाद में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान ज्ञान सिंह के नाम से है

यह व्यक्ति दबंग और झगड़ालू किस्म का है। यह व्यक्ति गाँव के गरीब लोगों को उनका पूरा राशन नहीं देता है। किसी के विरोध करने पर झगड़ा फसाद करता है। ग्रामवासियों द्वारा पूर्व में कई बार मियागंज गांव के लगभग सौ व्यक्तियों के द्वारा अपने शपथ पत्रों के साथ उपजिलाधिकारी से शिकायत की गई थी।
 लेकिन आज तक राशन विक्रेता पर कोई भी कार्यवाही होती दिखाई नहीं दे रही है। इससे साफ तौर पर यह प्रतीत होता है कि अधिकारी आम जनता के हितों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री चाहते हैं

 कि किसी भी गरीब का हक़ किसी भी हाल में न मारा जाए लेकिन तहसील शाहबाद के ग्राम मियागंज में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। और उत्तर प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जा रही है। जो कि बिल्कुल भी उचित नहीं है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में सभी किसान निरीक्षण भवन से जुलूस के रूप में तहसील शाहबाद पहुंचे

और उपजिलाधिकारी अरुण मणि तिवारी को एक ज्ञापन सौंप कर कहा कि उक्त राशन विक्रेता की दुकान तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए दुकान को किसी अन्य विक्रेता के साथ जोड़कर जांच कराई जाए। अगर ग्राम वासियों द्वारा की गई शिकायत सही पाई जाती है तो फिर उक्त दुकानदार की दुकान को निरस्त करके नई दुकान का चयन गांव में खुली बैठक करके किया जाए।

और यह व्यवस्था केवल सात दिनों के अन्दर ही की जाए अन्यथा कि स्थिति में भारतीय किसान संघ द्वारा तहसील परिसर में बेमियादी धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया जाएगा जिसकी सभी ज़िम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर गजराम सिंह, रामवीर सिंह, नरेश पाठक, भोजराज श्रीवास्तव, राहुल भारद्वाज,

 राजेन्द्र सिंह यादव, राजेश लोधी, दौलत राम सैनी, हेमराज सिंह, सुदेश कुमार शर्मा, प्रेमबहादुर गंगवार, पवन गंगवार, महेश पाण्डेय, ब्रह्मदत्त पाण्डेय, मुस्तकीम खां, अब्दुल वहीद, वासिद मुसर्फ, विजेन्द्र, लालमन, इकबाल, इकरार, रूबी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close