इफको एवं कृषि विज्ञान केन्द्र धमौरा के संयुक्त तत्वाधान में धमौरा में पौषण एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

इफको एवं कृषि विज्ञान केन्द्र धमौरा के संयुक्त तत्वाधान में धमौरा में पौषण एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

Saturday, September 17, 2022 | September 17, 2022 Last Updated 2022-09-17T13:38:01Z
    Share
आज दिनांक 17/09/2022 को इफको एवं कृषि विज्ञान केन्द्र धमौरा के संयुक्त तत्वाधान में धमौरा में पौषण एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम श्रीमती हरीबाला देवी ब्लाक प्रमुख चमरव्वा एवं श्रीमती निरंजना देवी ग्राम प्रधान के मुख्य एवं विशिष्ठ आतिथ्य में किया गया,

 कृषि विज्ञान केन्द्र के संचालक डा0फेज़ द्वारा केन्द्र के लक्ष्य, संचालन तथा योजनाओं पर प्रकाश डाला गया जिसमें डा0सुनीता पंत द्वारा उपस्थित आंगनवाडी कार्यकत्री एवं कृषक महिलाओं को आहार में संतुलित पोषण पर व्याख्यान दिया गया

तथा भोजन में दालों सब्जियों व मोटे अनाज का अधिक समावेश करने की समझाईश दी गई तथा अपनी रसोई के लिए प्रतिदिन सब्जीयों को प्राप्त करने लिए खेत में जलवायु के अनुसार किन फसलों का किस किस समय उचित प्रबंधन किया जाए,

इस अवसर पर प्रतिभाग करने वाली आंगनवाडी कार्यकत्री व  महिला कृषकों द्वारा सब्जीयों तथा मोटे अनाज की रंगोली भी तैयार की गई।  इफको के क्षेत्र प्रबंधक जे0एस0रावत द्वारा घर-परिवार संभालने से ले कर खेती किसानी में महिलाओं की सक्रीय भागीदारी की सरहाना करते हुए महिला कृषकों को भी कृषि की नई तकनीकों के बारे में भी जागरुक रहने के लिए

 भी बताया तथा इफको द्वारा इजात किया गया यूरिया का विकल्प नैनो यूरिया के संबध में विस्तार से जानकारी दी कि नैनो यूरिया ना केवल मृदा, पर्यावरण एवं जलवायु के लिए उपयोगी है बल्की सरकार की सब्सीडी पर होने वाले खर्च को भी कम करेगा एवं 2025 तक यूरिया के होने वाले आयात पर निर्भरता को भी समाप्त करेगा।  श्री रावत द्वारा धान, गेहूं, गन्ना तथा अन्य फसलों पर नैनो यूरिया की उपयोग विधि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।  कार्यक्रम में डा0आर0एन0सिंह द्वारा मछ्ली उत्पादन के विषय में बताया

कि भोजन में इसका समावेश भी कई तरह की प्रोटीन व विटामिन की कमी को पूरा करता है, तथा इसके उत्पादन की विधि एवं प्रबंधन पर प्रकाश डाला गया।  डा0रुपम सिन्हा द्वारा पशु-धन के पोषण एवं समुचित प्रबंधन पर जानकारी दी गई तथा दुग्ध उत्पादन हेतु पशुओं की खुराख, देख-भाल तथा गाय एवं भेंसों में होने वाली सामान्य रोग उनकी रोक-थाम तथा वैक्सीनेशन के बारे

में विस्तार से जानकारी दी गई।  कार्यक्रम में पधारी मुख्य अतिथी महोदया श्रीमती हरीबाला देवी द्वारा फल दार पौध का रोपण भी किया गया तथा उनके द्वारा उपस्थित समस्त आंगनवाडी कार्यकत्री  कृषकों एवं कृषक महिलाओं को इफको के सौजन्य से सब्जी बीजों के मिनि किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि हरिवाला देवी ब्लॉक प्रमुख चमरुआ ,दानियापुर, शंकरपुर ग्राम प्रधान निरंजना देवी जी , इन्चार्ज फेज मोहसिन, डॉक्टर सुनीता पंत, डॉक्टर रूपम सिन्हा, पशु वैज्ञानिक डॉक्टर आर0, एन0,सिंह , डॉक्टर हमवीर सिंह, निशांत सांगवान इफको, जयकृत सिंह रावत, सुजीत सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकत्री कमलेश गंगवार, सरिता शर्मा, बर्षा चौहान, रामश्री , नीतू व अन्य ग्रामीण महिलायें उपस्थित रही
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close