शारदीय नवरात्र आज से, मंदिर सजे, बाजार में खरीदारी
जनपद बदायूं के तहसील बिसौली में 26 सितंबर सोमवार को शुभ मुहूर्त में शारदीय नवरात्र शुरू हो गये। नवरात्र को लेकर जिलेभर के मातारानी के मंदिरों में साफ-सफाई से लेकर रंग रोगन
आदि का काम किया गया। सुबह से ही मातारानी के दर्शनों के लिए मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गये माता रानी के साज-सज्जा के लिए रविवार को दिनभर भक्तों ने बाजार से खरीदारी की।
शारदीय नवरात्र को लेकर मातारानी के दरबार में तैयारियां रविवार रात तक पूरी कर ली गईं। सोमवार को भक्त मातारानी के दर्शन कर मनौतियां मागेंगे। इसको लेकर रविवार को दिन भर बाजार में भक्तों द्वारा नवरात्र को लेकर खरीदारी की गई।