शाहाबाद एसडीएम ने पटवाई थाना चौराहे पर रोड पर चल रहे ओवरलोड डंपरों को लेकर चलाया सघन चेकिंग अभियान
रामपुर , जनपद रामपुर के तहसील शाहबाद के एसडीएम नवयुग सुनील कुमार ने थाना पटवाई चौराहे पर निकल रहे ओवरलोड डंपर को पकड़कर चेकिंग अभियान चलाया।
एसडीएम के साथ कानूनगो, लेखपाल टीम में मौजूद रहे। एसडीएम ने शुक्रवार रात्रि 10:00 बजे से 2 बजे तक चेकिंग चलाया।
चेकिंग में कोई ओवरलोड डंपर हाथ नहीं आया। ओवरलोड चला रहे डंपर चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रात में बना रहा।