नाबालिक किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म आरोपी के परिजन दे रहे हैं मारने की धमकियां।
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): रामपुर
नाबालिक किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म आरोपी के परिजन दे रहे हैं। किशोरी को मारने की धमकियां मामला मिलक अंतर्गत थाना खजुरिया के चंद्पुरा जदीद का है ।
जहां पर नाबालिग किशोरी दीक्षा मौर्य द्वारा बताया गया कि मुझे मेरे गांव का लड़का राकेश पुत्र जीवनलाल बहला-फुसलाकर गाजियाबाद ले गया था। और मेरे साथ जबरदस्ती व रेप किया था। कुछ समय पहले खजुरिया थाना पुलिस द्वारा राकेश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया था।
अब आए दिन जीवनलाल और राजीव मुझे मारने की धमकियां दे रहे हैं।और कहते हैं कि तूने मेरा लड़का जेल भिजवाया है। तो तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे यह बात सुनकर दीक्षा डरी हुई है।
और घर से निकलना बंद कर दिया है। दीक्षा के परिवार वाले भी काफी परेशान है तब मजबूरन होकर परिवार वालों ने नजदीकी थाना खजुरिया में सूचना दी है। लेकिन वहां से भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। किशोरी ने प्रशासन से लगाई है। न्याय की गुहार