मण्डी समिति में किसानों का शोषण बन्द हो, वरना होगा आन्दोलन : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मण्डी समिति में किसानों का शोषण बन्द हो, वरना होगा आन्दोलन : शंखधार

Friday, September 23, 2022 | September 23, 2022 Last Updated 2022-09-23T09:59:54Z
    Share
मण्डी समिति में किसानों का शोषण बन्द हो, वरना होगा आन्दोलन : शंखधार 


रामपुर,मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसानों ने तहसील मिलक पहुंच कर तहसीलदार दिनेश कुमार से मुलाकात कर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि मण्डी समिति मिलक में दुकानदारों द्वारा किसानों का शोषण पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है

जैसे कि नक़द भुगतान के नाम पर 02 प्रतिशत अवैध कटौती, एक किलो अनाज प्रति बोरी करदा के नाम पर अवैध कटौती, पांच रुपए प्रति बोरी की मज़दूरी, तथा किसानों को फ़सल का बिक्री परचा 6 आर न देना इस प्रकार से खुलेआम मण्डी समिति मिलक में किसानों को लूटा जा रहा है।

 यह सभी कार्य सचिव मण्डी समिति मिलक सत्यवीर सिंह की देखरेख में हो रहा है। आदेश शंखधार ने बताया कि हमें ज्ञात हुआ है कि जिलाधिकारी रामपुर द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करके जनपद के सभी ग्राम प्रधानों व कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है

कि पराली को किसी भी कीमत पर न जलाया जाए उसे अन्य उपकरणों के द्वारा नष्ट किया जाए। इसके लिए भारतीय किसान संघ रामपुर, जिलाधिकारी रामपुर के साथ है और वचन देता है कि भारतीय किसान संघ से जुड़ा कोई भी किसान पराली नहीं जलाएगा।

लेकिन इसी के साथ साथ भारतीय किसान संघ, जिलाधिकारी रामपुर को बताना चाहता है कि पूरे जनपद रामपुर में निराश्रित गौवंशों द्वारा किसानों की फसलें तवाह की जा रही हैं। क्षेत्र में गौवंशों के झुण्ड के झुण्ड किसानों की फसलों को अत्याधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं

उससे मुक्ति दिलाने हेतु अपने जिला रामपुर के सभी ग्राम प्रधानों तथा सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया जाए कि किसी भी किसान के खेत में कोई भी निराश्रित गौवंश नहीं जाए तथा किसानों की फसलों में कोई भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

इसके लिए भी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जाए जिससे कि किसानों को राहत प्रदान की जा सके।

 इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल गंगवार, नगर अध्यक्ष ब्रह्माशंकर पाण्डेय, प्रमोद गुप्ता, मुकेश कुमार, कल्यान, प्रेमबहादुर गंगवार, पवन गंगवार आदि किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close