ट्यूशन खोर शिक्षक हो रहे बेलगाम।
सहसवान नगर के प्रमोद इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ने वाले छात्र प्रदीप कुमार सक्सेना पुत्र चंद्रगुप्त सक्सेना निवासी मोहल्ला नयागंज ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया है
कि वह कॉलेज के एक शिक्षक से ट्यूशन का समय पूछ रहा था उसी समय पीछे से आए अध्यापक ने उस पर संटी से मारना शुरू कर दिया
जिससे उसके शरीर पर निशान पड़ गए बच्चा रोता हुआ अपने घर पहुंचा पूरी घटना से अपने पिता को बताया पिता तत्काल बेटे को लेकर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच कर रही है
निरीक्षक अपराध ने पीटने वाले शिक्षक को थाने बुलाया है सहसवान मैं ट्यूशन खोर शिक्षक बेलगाम होकर बच्चों का उत्पीड़न कर ट्यूशन पढ़ने के लिए विवष करते हैं और फेल करने की धमकी देना आम बात हो चुकी है जिससे छात्र छात्राएं ट्यूशन पढ़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं