उप जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग की टीम के साथ दुकानों पर की छापेमार कार्यवाही

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उप जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग की टीम के साथ दुकानों पर की छापेमार कार्यवाही

Tuesday, October 18, 2022 | October 18, 2022 Last Updated 2022-10-18T15:39:41Z
    Share
उप जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग की टीम के साथ दुकानों पर की छापेमार कार्यवाही

रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24):रामपुर,(स्वार) उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की धरपकड़ को अभियान चलाया। कारवाई की भनक लगते ही अन्य दुकानदारों मे हड़कंप मच गया। वह अपनी दुकानें बंद कर गायब हो गए।

दीपावली-भैया दूज आदि त्योहार नजदीक आ चुके है।जिसको लेकर योगी सरकार ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए अधिकारियों को छापामार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

 इसी के तहत आज मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सचिन राजपूत ने खाद्य पदार्थ की टीम के साथ नगर के मेन मार्केट में छापामार कार्रवाई की

इस दौरान मेन मार्केट शिवा किराना स्टोर पर टीम ने कार्रवाई करते हुए सरसों के तेल के नमूने लिए। मौके पर दुकानदारों की भारी भीड़ लग गई।

कारवाई की भनक जैसे ही अन्य दुकानदारों को लगी उनमें भी हड़कंप मच गया। वह अपनी दुकानों के शटर गिराकर गायब हो गए। सुचना मिलने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके

 पर पहुंच गए,लेकिन कोई भी विरोध नहीं जता सके। उप जिलाधिकारी सचिन राजपूत ने बताया कि किसी भी कीमत पर मिलावट खोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिलावट खोरी की धरपकड़ को लगातार

अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय नंद सिंह, रामप्रताप शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, नीरज कुमार आदि खाद्य विभाग की टीम मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close