एटा- आज का दिन अलीगंज तहसील और जनपद एटा के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा। ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय दिवस।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एटा- आज का दिन अलीगंज तहसील और जनपद एटा के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा। ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय दिवस।

Saturday, October 29, 2022 | October 29, 2022 Last Updated 2022-10-30T03:22:56Z
    Share
एटा- आज का दिन अलीगंज तहसील और जनपद एटा के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा। ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय दिवस।

महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी ने 100 फ़ीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का प्रतिष्ठापन, ध्वजारोहण कर राष्ट्र के नाम समर्पित किया।

 आजादी के अमृत वर्ष महोत्सव की गौरवशाली श्रृंखला में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा-प्रकाश के लिए यह विशाल ध्वज लगाया गया है।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह जी, उपजिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह जी , तहसीलदार राकेश कुमार जी ने भी राज्यपाल महोदय का स्वागत किया एवं कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।

  उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव जी, पूर्व मंत्री अवध पाल सिंह यादव जी, संदीप जैन जी, (जिलाध्यक्ष, भाजपा) आशीष यादव 'आशु' जी, ( मा. विधान पार्षद, उत्तर  प्रदेश विधान परिषद), मोनिका यादव जी , जिला पंचायत अध्यक्ष, फर्रुखाबाद, प्रदीप गुप्ता जी, पूर्व चेयरमैन, अलीगंज ने भी राज्यपाल महोदय का स्वागत किया।

डाक्टर ब्रजेश यादव, संजेश यादव और आनंद यादव ने राज्यपाल महोदय भगत सिंह कोश्यारी जी को भगवान श्रीकृष्णजी की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन सूर्यकांत गुप्ता ने किया।
क्षेत्र के सैंकड़ों युवाओं एवं विविध क्षेत्र के प्रबुद्धजनों की महत्त्वपूर्ण उपस्थिति रहे।


आशीष तिवारी बरिष्ठ पत्रकार
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close