रॉयल पब्लिक स्कूल में श्रीमती दुर्गा भाभी की जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रॉयल पब्लिक स्कूल में श्रीमती दुर्गा भाभी की जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई।

Saturday, October 8, 2022 | October 08, 2022 Last Updated 2022-10-08T11:19:54Z
    Share
रॉयल पब्लिक स्कूल में श्रीमती दुर्गा भाभी की जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई।          

  हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी की जिला संयोजिका डॉ रश्मि वार्ष्णेय के नेतृत्व में रॉयल पब्लिक स्कूल में श्रीमती दुर्गा भाभी की जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई सबसे पहले डॉ रश्मि वार्ष्णेय ने ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की उसके बाद वीरांगना वाहिनी की अन्य बहनों ने
भी पुष्पांजलि अर्पित की डॉ रश्मि वार्ष्णेय ने श्रीमती दुर्गा भाभी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लाहौर से अपनी पढ़ाई करने के बाद उन्होंने अपने पति श्री भगवती चरण वोहरा के साथ आजादी की लड़ाई में सक्रिय योगदान दिया उन्होंने बम बनाना सीखा था इसलिए वह क्रांतिकारियों

के साथ हमेशा उनका सहयोग करती थी सांडर्स को गोली मारने के बाद भगत सिंह अंग्रेज लुक में दुर्गा भाभी के साथ ही लाहौर से कोलकाता मेल में बैठकर बाहर निकले थे


डॉ रश्मि वार्ष्णेय ने सभी महिलाओं से कहा कि दुर्गा भाभी के जैसी वीरांगना महिलाओं से सीख लेते हुए अपने आप को मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत सशक्त और मजबूत बनना चाहिए

इस अवसर पर श्री मृदुल वार्ष्णेय विकास गुप्ता नैना गुप्ता रूबी वैश्य साक्षी जैन डॉली गुप्ता शांभवी कात्यानी मुस्कान शर्मा खुशी शिखा आदि बहने उपस्थित रहे

संवाददाता नेत्रपाल सिंह 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close